Patna

लालू की सांसद बेटी बोली- NDA पर अकेले तेजस्वी भारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कई तरह के दावे लगातार किये जा रहे हैं. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती ने फिर तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का दावा किया. मीसा भारती ने कहा, हम लोग हवा में बात नहीं करते हैं. महागठबंधन की सरकार बनने वाली है और तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

महागठबंधन की जीत का दावा

इसके साथ ही पहले चरण की वोटिंग को लेकर दावा करते हुए बोली, युवाओं ने बढ़-चढ़कर हम लोगों को समर्थन किया है. दूसरे चरण में भी हम लोगों को जनता का पूरा समर्थन मिलने वाला है. साथ ही जीत का दावा करते हुए कहा, तेजस्वी यादव ने हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है. हमारी सरकार बनने के बाद 20 महीने में सारे वादों को पूरा किया जायेगा.

 

सम्राट चौधरी पर कसा तंज

इस दौरान मीसा भारती से सम्राट चौधरी से जुड़ा सवाल किया गया कि उनका ऐसा कहना है कि लालू परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं जीत पायेगा. इस सवाल पर मीसा भारती ने कहा, कोई कहां लड़ रहा है. एक तेजस्वी ही तो लड़ रहा है. पहले तेजस्वी से तो ये लोग जीत जाएं. एनडीए पर एक अकेला तेजस्वी भारी है. तेजस्वी यादव ने इन लोगों के नाक में दम कर रखा है. उन्होंने यह भी कहा, इस बार हमें बिहार की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है.

 

एनडीए पर जमकर बोला हमला

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मीसा भारती ने एनडीए पर जमकर हमला बोला. मालूम हो, बिहार चुनाव को लेकर लगातार बयानबाजी का दौर जारी है. एनडीए हो या फिर महगठबंधन दोनों की तरफ से जीत के दावे किये जा रहे हैं. ऐसे में आज मीसा भारती ने जीत का दावा किया. 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है. इसे लेकर युवाओं से मीसा भारती ने उम्मीद जताई है कि महागठबंधन के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!