Samastipur

समस्तीपुर:प्रश्नपत्र बेचने के मामले में विद्यालय के एचएम व दो शिक्षकों से जवाब-तलब

समस्तीपुर : विद्यालय में पड़े अनुपयोगी प्रश्न पत्र को बिना किसी आदेश के बेचने के मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला शिक्षा विभाग जांच-पड़ताल में जुटी है. गत वर्ष के शेष बचे प्रश्नपत्रों को भारी मात्रा में कबाड़ में बेचने के मामले में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय विशंभरपुर एलॉथ की प्रधानाध्यापिका प्रभा कुमारी, शिक्षक संदीप कुमार महतो एवं बलवीर कुमार राय से डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता प्रेमशंकर मिश्र ने जवाब-तलब किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताते चलें कि प्रासांगिक मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरायरंजन को सौंपी गई थी. अपने जांच प्रतिवेदन में बीईओ सरायरंजन ने प्रधानाध्यापिका द्वारा विगत वर्ष के रक्षित प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका एवं अन्य सामग्रियों को बिना किसी आदेश के कबाड़ वाले के हाथों बेचे जाने की पुष्टि की है. जांच प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए डीपीओ माध्यमिक एवं साक्षरता ने विद्यालय की एचएम एवं दो शिक्षकों को स्पष्टीकरण भेजा है. बिंदुवार कारण पृच्छा में डीपीओ ने पूछा है कि किसके आदेश से विद्यालय द्वारा यह कदम उठाया है,

 

 

प्रश्न पत्र जैसे संवेदनशील मामले में बिना जानकारी के कार्य करना क्या उचित है एवं कितने वर्ष पुराने विभागीय कागजातों को आपके द्वारा रद्दी माना जा जाता है? पूछा गया है कि क्यों नहीं इस अनियमितता के लिए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाये. इधर, डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने स्पष्ट रूप से सभी विद्यालय को अगाह करते हुए कहा है कि बिना किसी निर्देश के कोई कार्य न करे अन्यथा सूचना मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. डीईओ ने बताया कि स्पष्टीकरण की समीक्षोपरान्त ही आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!