समस्तीपुर में सरपंच के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया बांध पर स्लुईस गेट के पास बदमाशों ने बुधवार देर शाम भोज खाने जा रहे एक शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान नहरन की सरपंच रेखा सिंह के बेटे आदित्य राज उर्फ सोनू कुमार राय के रूप में की गई है।
फायरिंग की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने तत्काल सोनू कुमार राय को विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन परिजन ने सोनू को समस्तीपुर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया है। घायल सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, सोनू कुमार राय अपने दो दोस्तों दिव्यांशु और गौरव के साथ बाइक से भोज खाने के लिए विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही फफौत गांव जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद सोनू के दोस्त ने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस के साथ सोनू के परिजन को इसकी जानकारी दी।
घायल के पंजरे में लगी है गोली
आदित्य राज उर्फ सोनू कुमार राय के पंजरे में एक गोली लगी है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में आदित्य राज के चाचा संजय ने बताया कि उनका भतीजा अपने मित्र दिव्यांशु और गौरव के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर भोज खाने के लिए इसी थाना क्षेत्र के फफौत गांव जा रहा था। इसी दौरान बंद पर एक पान दुकान के पास वह रुक जहां पर पहले से तीन बदमाश खड़े थे।उधर, घायल सोनू ने संजय को बताया है कि वो बाइक खुद चला रहा था। पान दुकान के पास बाइक रोकी। वहां तीन बदमाश पहले से खड़े थे। सोनू ने मजाकिया लहजे में बदमाशों की ओर इशारा कर कहा कि इनसे पैसे मत लो, नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद एक बदमाश ने सोनू पर फायरिंग कर दी। सोनू ने बताया कि वो बदमाशों को पहचानता था। एक का नाम विक्की है, जबकि दूसरे का नाम सब्बू है।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?
रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। आईसीयू में रहने के कारण पीड़ित का भी बयान नहीं हो पाया है। मामूली विवाद में गोली चलने की बात बताई जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर ली गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
