रिश्तेदार को छोड़ने रेलवे स्टेशन जा रहा था,दिल्ली ब्लास्ट में समस्तीपुर के कैब ड्राइवर की मौत
समस्तीपुर.दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए 12 लोगों में से बिहार समस्तीपुर के रहने वाले 22 साल के पंकज सहनी की भी मौत हुई है।
पंकज समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर फतेहपुर वार्ड संख्या-7 के रहने वाले थे। उनके पिता रामबालक सहनी के मुताबिक, पंकज दिल्ली में कैब सर्विस में ड्राइवर थे।
रामबालक सहनी के मुताबिक, घटना के दौरान पंकज अपने एक रिश्तेदार को पुरानी दिल्ली स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान लालकिला के पास हुए ब्लास्ट की चपेट में उनकी कार भी आ गई। ब्लास्ट में पंकज की भी मौत हो गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
