बिहार में गुड़ उत्पादन इकाई खोलने को 1 करोड़ तक अनुदान मिलेगा,आवेदन 25 तक
पटना.गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के सातवें चरण की घोषणा की है। इसके तहत गुड़ उत्पादन इकाई खोलने वाले किसानों और निवेशकों को 6 लाख से 1 करोड़ तक का अनुदान दिया जाएगा। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि गुड़ उत्पादन को औद्योगिक स्तर पर बढ़ावा देकर किसानों को अतिरिक्त आमदनी के अवसर दिए जाएं।
आवेदन ccs.bihar.gov.in पर किया जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आवेदन प्रक्रिया सातवें चरण के तहत चलाई जा रही है और अंतिम तिथि 25 नवंबर है। इस योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार, उत्पादन क्षमता और ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है।
क्षमता के अनुसार अनुदान
5-20 टन प्रतिदिन पेराई पर अधिकतम 6 लाख, 21-40 टन पर अधिकतम 15 लाख, 41-60 टन पर अधिकतम 45 लाख और 60 टन से अधिक पर अधिकतम 1 करोड़।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
