Samastipur

विद्यापतिनगर में किराना दुकान का ताला काटकर हजारों की चोरी

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत में वृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला काटकर सामान और नकदी चोरी कर ली।पीड़ित दुकानदार जगदीश कुमार ने बताया कि वृहस्पतिवार शाम को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर सामान और नकदी चुरा ली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शुक्रवार सुबह जब जगदीश कुमार दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें आसपास के लोगों ने चोरी की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विद्यापतिनगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 

पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पीड़ित दुकानदार के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है; आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!