Patna

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा,बिहार के लोगों ने जंगलराज व गुंडाराज को नकारा

पटना।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में रिकॉर्ड मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि जिस तरह पहले पेज के बाद दूसरे फेज में भी लोगों ने एनडीए को अपार जन समर्थन देने का काम किया है, इससे बिहार में एक मजबूत एनडीए सरकार फिर से 14 तारीख को बनने जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बिहार को विकसित बनाने के संकल्प को एनडीए आगे बढ़ाने जा रहा है। नित्यानंद राय ने कहा कि रिकॉर्ड मतदान से स्पष्ट है कि बिहार के जनता ने जंगलराज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के संरक्षक लोगों को लोकतंत्र की धरती बिहार से पूरी तरह नकार दिया है। पहले फेज के बाद दूसरे फेज में भी रिकॉर्ड मतदान परिवारवाद के खिलाफ है।

 

 

नित्यानंद राय ने दावा किया कि पहले फेज की भांति दूसरे व अंतिम फेज के मतदान में भी दर्जनों जगहों पर राजद के गुंडों ने मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन और जनता ने राजद के गुंडों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। साथ ही फर्जी मतदान की कोशिश को विफल कर दिया, लेकिन राजद के लोग अब भी गुंडाराज और जंगलराज के जरिए सत्ता में आने के मंसूबे देख रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!