Patna

दलसिंहसराय:वाजिदपुर में गैस सिलेंडर चोरी कांड का पर्दाफाश,घटहो में दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

दलसिंहसराय पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है.एक ओर विद्यापतिनगर पुलिस ने वाजिदपुर स्थित एलपीजी गोदाम से हुई सिलेंडर चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया,वहीं घटहो थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो अपराधियों को देशी कट्टा और बाइक के साथ पकड़ा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वाजिदपुर में गैस सिलेंडर चोरी कांड का खुलासा

 

डीएसपी विविक कुमार शर्मा ने प्रेस को बताया कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर वार्ड संख्या 4 स्थित उत्कर्ष इंडेन ग्रामीण वितरक के गोदाम से 22 सितंबर की आधी रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 73 गैस भरे सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा व अन्य उपकरण चोरी कर लिए थे.इस मामले में वादी आदित्य कुमार, मैनेजर, उत्कर्ष इंडेन द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय अंचल पिंकी प्रसाद की देखरेख में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया.तकनीकी ट्रैकिंग व गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी ने बेगूसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों—निंगा गांव निवासी राजू महतो, डुमरी निवासी मुकेश कुमार एवं उसका पुत्र रितेश कुमार उर्फ नीतीश, तथा बैदराबाद निवासी मोहम्मद गुल्फराज को गिरफ्तार किया.आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया.पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड मैजिक वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 09 जीसी 3934) और पांच मोबाइल फोन बरामद किया है. सभी अभियुक्त पूर्व में समस्तीपुर जिले के बंगरा और हसनपुर थानों में दर्ज गैस सिलेंडर चोरी कांडों में भी शामिल रह चुके हैं.गिरफ्तारी अभियान में विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सुरज कुमार, एएसआई शक्ति कुमार और तकनीकी सेल की टीम मौजूद थी.

 

 

घटहो में देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार

 

दूसरी ओर पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार सशस्त्र बल के साथ घटहो सुल्तानपुर नेशनल स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे.इसी दौरान हिरो स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 33 बीके 1228) पर सवार दो युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया.

गिरफ्तार दोनों की पहचान मुन्ना कुमार राम (27 वर्ष) पिता विनोद राम और शंभु पासवान (27 वर्ष) पिता शंकर पासवान, दोनों निवासी महम्दीपुर,थाना मोहद्दीनगर के रूप में हुई.तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक मोबाइल बरामद किया.हथियार बरामदगी को लेकर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत नई प्राथमिकी दर्ज की है.छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार,सिपाही अजीत कुमार और दीपक कुमार भारती शामिल थे.दोनों मामलों की सफलता से जिले भर में पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है.पुलिस अधीक्षक ने टीमों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है तथा विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसे सतर्क अभियानों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!