Patna

NDA के 18 मंत्रियों की पहली लिस्ट!:डिप्टी CM की रेस में सम्राट, मंगल और रामकृपाल

Nपटना।बिहार में अब नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। JDU ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कल यानी सोमवार को BJP विधायक दल की बैठक हो सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

CM नीतीश कुमार 17 नवंबर को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और इसी दिन नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। CM हाउस सोर्सेज की मानें तो 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं।

 

2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन सरकार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की पार्टी JDU का कद बढ़ना तय माना जा रहा है। JDU के 11 मंत्री भी जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के साथ-साथ 18 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

 

इसमें JDU के 11 मंत्री हो सकते हैं। वहीं, डिप्टी CM की रेस में बीजेपी से सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव मंगल पांडे के नाम की चर्चा ह। चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) की बिहार सरकार में एंट्री होगी।

 

JDU- BJP के बराबर मंत्री होंगे, RLM भी सरकार का हिस्सा होगी

 

सूत्रों की मानें तो इस बार 30-32 मंत्रियों का मंत्रिमंडल हो सकता है। इसमें JDU और ‌BJP के बराबर-बराबर मंत्री हो सकते हैं। इनके अलावा चिराग पासवान की पार्टी को 3 मंत्री पद, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है। विधानसभा के मौजूदा नंबर के हिसाब से बिहार में कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

 

2020 चुनाव परिणाम के बाद से BJP बिहार में दो डिप्टी CM पद की परंपरा शुरू की। एक बार फिर से दो डिप्टी CM बनाने की चर्चा है, लेकिन दोनों BJP की जगह एक डिप्टी CM पद पर LJP(R) भी दावेदारी कर रही है। फिलहाल कैमरे पर सीधे बोलने की बजाय वे दबी जुबान ये बातें कर रहे है। हालांकि, नीतीश कुमार CM होंगे तो डिप्टी CM कौन होगा ये BJP ही तय करेगी।

 

JDU अपने कोटे के मंत्रियों में बड़ा बदलाव नहीं करेगी

 

पिछली सरकार में JDU कोटे से 13 मंत्री थे। संभव है कि इसमें से 10 मंत्रियों को नई सरकार में फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने के मूड में नहीं है। भास्कर के पास JDU कोटे से बनने वाले मंत्रियों में से 10 लोगों के नामों की लिस्ट है।

 

JDU कोटे से इनका मंत्री बनना तय

 

विजय चौधरी

बिजेंद्र यादव

श्रवण कुमार

अशोक चौधरी

लेसी सिंह

जमा खान

मदन सहनी

जयंत राज

महेश्वर हजारी

संतोष निराला

 

भाजपा अपने डिप्टी CM को बदल सकती है

 

पिछली सरकार में भाजपा कोटे से 19 मंत्री हैं। इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव की सूचना है। डिप्टी CM विजय सिन्हा को रिप्लेस किया जा सकता है। साथ ही सम्राट चौधरी को भी बदला जा सकता है, लेकिन वह अभी भी डिप्टी CM की रेस में हैं। इसके अलावा मंगल पांडेय और रजनीश कुमार में से किसी एक के डिप्टी CM बनने चर्चा है।

 

BJP कोटे इनका मंत्री बनना तय

 

1. सम्राट चौधरी

 

2. नितिन नवीन

 

3. मंगल पांडेय

 

4. रामकृपाल यादव

 

5. रजनीश कुमार

 

कुशवाहा की पत्नी बन सकती हैं मंत्री

 

HAM से संतोष मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता के साथ LJP(R) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी मंत्री बन सकते हैं। संभावित मंत्रियों की लिस्ट में संजय पासवान के नाम की भी चर्चा है।

 

मंत्री के साथ स्पीकर की भी रेस में विजय सिन्हा

 

पिछली बार की तरह इस बार भी BJP स्पीकर का पद अपने पास रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विजय सिन्हा को डिप्टी CM ना बनाकर स्पीकर बना सकती है। हां, इतना जरूर तय है कि विजय सिन्हा को कोई ना कोई बड़ा पद मिलेगा।

 

2010 तक ये पद नीतीश कुमार अपने पास रखते थे, लेकिन 2020 में जैसे ही नीतीश कुमार कमजोर हुए BJP ये पद अपने हिस्से में ले ली।2020-25 के बाद नीतीश कुमार के पाला बदल के कारण दो बार NDA की सरकार बनी । दोनों बार BJP के स्पीकर बने.हालांकि, इस बार BJP के साथ JDU का भी नंबर बढ़ा है। विधान परिषद के सभापति पहले से ही ‌BJP कोटे में है। CM नीतीश कुमार की सहमति के बाद वहां BJP नेता अवधेश नारायण सिंह को सभापति बनाया गया है। सोर्स:दैनिक भास्कर.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!