Patna

पटना के मेट्रो कार्यालय में लगी आग, सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्यालय में रविवार शाम आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियों ने लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना मोइनुल हक स्टेडियम परिसर में स्थित मेट्रो प्रोजेक्ट के गेट नंबर 1 कार्यालय में शाम करीब 06:35 बजे हुई। आग लगने से कार्यालय में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर रितेश कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं।

 

घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के कारण विभाग को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया था। पांडे के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग को फैलने से रोका गया और उस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!