Samastipur

समस्तीपुर में पोखर में मिला युवती का शव:बिना किसी को बताए घर से निकली थी

समस्तीपुर में एक लड़की का शव पोखर से मिला है। शुक्रवार सुबह घर से निकली थी, जिसके बाद से परिजन तलाश कर रहे थे। मृतका की पहचान महेश महतो की बेटी सोनम कुमारी(19) के तौर पर हुई है।सोनम चार भाई-बहनों में छोटी थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि भाई नीतीश कुमार परदेस में नौकरी करता है। आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। । घटना हलई थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घर से बिना बताए गई थी

 

पिता महेश महतो ने बताया कि बेटी की शादी के लिए लड़का खोज रहे थे। पता नहीं क्या हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई है। खोजबीन के दौरान देर रात में पोखर के पास एक टीशर्ट दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो उसका शव पड़ा था।

 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हलई थानाध्यक्ष शैलेश प्रसाद ने बताया कि एक युवती के पोखर में डूबने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। छानबीन की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!