Patna

यूपीएससी की परीक्षा में असफल होने पर युवक ने दे दी जान, सुसाइट नोट बरामद

पटना.साहेबगंज. प्रखंड के पकड़ी बसारत निवासी अंकित कुमार (22) का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके घर लाया गया. पुलिस ने बीते बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेजा था. परिजनों ने पुलिस को युवक द्वारा विषपान कर आत्महत्या कर लेने की सूचना दी थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस को मिली सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या करने का कारण यूपीएससी की परीक्षा में असफल होना बताया था़ साथ ही अपने बड़े भाई अजीत कुमार एवं छोटे भाई अमित कुमार को संबोधित करते हुए माता-पिता को किसी प्रकार का कष्ट नहीं होने देने की बात कही है.

 

ग्रामीणों की मानें, तो यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों से दो अंक कम आने से अंकित असफल हो गया था. इस कारण वह तनाव में रहता था. वह तीन भाइयों में मंझला एवं अविवाहित था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं मिला है. आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी़

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!