दलसिंहसराय:पराजित होकर भी उजियारपुर के विकास के लिए करेंगे सतत प्रयास : प्रशांत पंकज
दलसिंहसराय,उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी प्रशांत कुमार पंकज ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से विकास पुरुष नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए अपार बहुमत के साथ फिर से एनडीए की सरकार पर मुहर लगा दिया है. विपक्ष की सारी कोशिशें नाकामयाब हुई और बिहार की जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया.वहीं उजियारपुर विधानसभा से अपनी हार स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि एक विशाल जनमत मिलने के बावजूद भी उनकी हार हुई है,लेकिन वो इससे हताश नहीं हैं.
प्रशांत पंकज ने उनके पक्ष में मतदान करने वाली जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिन्होंने उन्हें मत नहीं दिया है वो उनका भी आभार प्रकट करते हैं. उन्होंने कहा कि वे पराजित होकर भी उजियारपुर के विकास के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे. वो हार कर बैठने वालों में से नहीं हैं,पहले भी जनता के काम के लिए थे और आगे भी रहेंगे.
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा की उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने भी बिहार में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6 में से 4 सीटों पर विजय श्री हासिल किया है,जिससे पार्टी को मजबूती मिली है.बिहार में बनने वाली नई सरकार में भी उनकी पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.मौके पर रालोमो के प्रखण्ड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, लोजपा रामविलास के नेता अशोक पासवान के अलावे अरविंद कुशवाहा,महेश कुमार,प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
