Patna

समस्तीपुर में अतिक्रमण व बेतरतीब ट्रैफिक के कारण स्टेशन चौक पर लगा भीषण जाम

समस्तीपुर.शहर में जाम की समस्या अभी भी आम बनी हुई है। शहर के स्टेशन रोड एवं स्टेशन चौक पर रविवार को लगभग दो से तीन घंटे तक सड़क जाम रही। सड़क जाम रहने के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जाम में फंसे लोग काफी परेशान थे। जाम इस कदर फंस गया था, कि लोग इधर से उधर भी नहीं जा सकते थे। जो जहां थे वहीं खड़े रहे। बता दे कि स्टेशन चौक के सामने आए दिन जाम लगने की समस्या होती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खासकर टोटो चालक द्वारा स्टेशन रोड में स्टेशन के मुख्य द्वार पर पड़ाव किया जाता है। इसके कारण जाम की समस्या होती है। चुनाव में काफी फोर्स आने के बाद भी शहर में जाम की समस्या नहीं ठीक हो पाई। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि जाम की समस्या यहां पर काफी होती है। इसका मुख्य कारण है शहर के स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, गोला रोड आदि जगहों पर अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या है।

 

 

अतिक्रमण एवं टोटो चालकों द्वारा सड़क पर पड़ाव करने से जाम की समस्या रोज होती है। लेकिन रविवार को जाम इस कदर हुआ, कि इसमें फंसे लोग घंटों परेशान रहे। खास कर स्टेशन पर जाने वाले यात्री किसी तरह जाम में गाड़ी छोड़ स्टेशन पर पहुंचे। वहीं स्टेशन पर उतरे यात्री को विभिन्न जगहों पर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!