MuzaffarpurPatna

ड्यूटी छोड़ घर चले गए डॉक्टर साहब,खतरे में पड़ी मरीजों की जान,हंगामा

मुजफ्फरपुर: बुधवार को मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल के मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (MCH) में कई ऑपरेशन सिर्फ इसलिए नहीं हो पाए क्योंकि एनेस्थीसिया के डॉक्टर ड्यूटी के बीच में ही घर चले गए. डॉक्टर के नहीं रहने से एक गंभीर मरीज का ऑपरेशन अटक गया. यह बात पता चलते ही मरीज के परिजन भड़क गए और अस्पताल में जमकर हंगामा किया. हंगामा बढ़ता देख हॉस्पिटल सुप्रीटेंडेंट ने तुरंत डॉक्टर को फोन कर वापस बुलाया. इसके बाद डॉक्टर हाजीपुर से लौटकर ड्यूटी पर आए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

क्या है पूरा मामला ?

MCH में भर्ती प्रसूता पल्लवी कुमारी की हालत गंभीर थी. परिवार वाले डॉक्टरों से ऑपरेशन करने की गुहार लगा रहे थे. स्त्री रोग विभाग (MCH) की डॉक्टर ऑपरेशन के लिए तैयार थीं, लेकिन एनेस्थीसिया एक्सपर्ट मौजूद नहीं थे. जब अस्पताल कर्मियों ने उन्हें फोन किया, तो पता चला कि वे घर जा चुके हैं.अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉक्टर की ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहती है, लेकिन वह दोपहर 12 बजे ही अस्पताल छोड़कर चले गए. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ड्यूटी का सही पालन नहीं होता और डॉक्टर और कर्मचारी अपनी मनमर्जी करते हैं. उन्होंने कहा कि एनेस्थीसिया डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान खतरे में पड़ गई.

 

हॉस्पिटल सुप्रीटेंडेंट ने क्या कहा ?

अस्पताल अधीक्षक डॉ. बाबू साहब झा ने कहा कि ड्यूटी छोड़कर जाने वाले डॉक्टरों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की जान सबसे पहले आती है और कोई भी कर्मचारी मनमानी नहीं कर सकता.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!