दीघा का नया गंगा पुल:दो साल में होगा निर्माण, पानी में बनने लगे पाया,23 का काम बाकी
पटना.दीघा से सोनपुर के बीच बनने वाले गंगा पुल के लिए पानी में पाइलिंग हाेने लगी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने निर्माण एजेंसी को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, 39 पायों पर पूरा पुल बनेगा। दीघा और सोनपुर की तरफ 16 पायों का निर्माण हो गया है। बाकी 23 पायों का निर्माण पानी में हाेगा।
गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण काम नहीं हो पा रहा था। अब पानी कम हाे गया है। अगले महीने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी। दीघा स्थित जेपी सेतु से 180 मीटर पश्चिम इस सिक्स लेन पुल का निर्माण हाे रहा है। इससे उत्तर बिहार आने-जाना आसान हाे जाएगा। इसका निर्माण कार्य मई 2024 में शुरू हुआ था। इसे नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण कार्य 8 प्रतिशत पूरा हो गया है। पुल की लंबाई 4556 मीटर है।
दियारा से जोड़ने पर सहमति
नकटा दियारा से इस पुल को जोड़ने पर सहमति लगभग बन गई है। स्थानीय लोगों और नेताओं के प्रस्ताव पर मंत्रालय ने राज्य सरकार को अप्रोच रोड बनाने की सहमति दी है। इससे नकटा दियारा को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस पुल से पटना की ओर तीन किमी की कनेक्टिविटी दी जा रही है। वहीं सोनपुर की ओर 2400 मीटर की कनेक्टिविटी है। पटना की तरफ एम्स एलिवेटेड, जेपी गंगा पथ, अटल पथ, अशोक राजपथ, नहर रोड से कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, सोनपुर की तरफ जेपी सेतु के अप्रोच से जुड़ेगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
