Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:विद्यापतिधाम से निकली श्रीराम की भव्य बरात व झांकी

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर।प्रखंड मुख्यालय विद्यापतिधाम स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में मंगलवार को विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले श्रीसीताराम विवाह उत्सव को लेकर सोमवार को मंदिर परिसर से भगवान श्रीराम के बारात की भव्य झांकी निकाली गई। इस बारात झांकी में गाजे-बाजे और रथ के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हर ओर ‘जय श्री राम’ की गूंज और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा‌‌।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं एवं ऋषि-मुनियों का रूप धारण किया गया, जो मनमोहक छटा प्रस्तुत कर रही थी। बताया गया कि मंदिर परिसर में मंगलवार की रात वैदिक मंत्रोच्चार एवं मांगलिक रिति-रिवाज के साथ सीताराम विवाह का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस झांकी में शामिल रथ, घोड़े, बसहा, बैंड बाजो और रंग बिरंगे परिधानों से सजे कलाकारो के साथ रथ पर सवार भगवान राम एवं अन्य बारातियों को देखने के लिए जगह-जगह भीड़ उमड़ पड़ी।

 

विद्यापतिधाम से सोमवार को दोपहर बाद निकली भगवान राम की बारात झांसी साहिट, बाजिदपुर, गोपालपुर, मऊ बाजार, शेरपुर, मड़वा के रास्ते वापस विद्यापतिधाम स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची। बारात झांकी के मंदिर पहुंचने पर पुजारी दीनदयाल गिरि तथा संत महात्माओं के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोंच्चार के बीच वर एवं बारात की झांकी का स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा‌। लोग दूल्हा बने राम और लक्ष्मण का एक झलक पाने को लेकर बेताब दिखे। इससे पहले दो दिवसीय महोत्सव की विधिवत् शुरुआत पूर्व मुखिया गणेश गिरि कवि, धीरेंद्र कुमार सिंह, चतुरानन गिरि, भूपेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने ध्वज पताका लहरा कर किया। झांकी में भगवान श्रीराम के रूप में रजनीकांत कुमार गिरि, लक्ष्मण के रूप में दीपक कुमार गिरि, भरत के रूप में रूपेश गिरि, शत्रुध्न के रूप में छोटू गिरि, दशरथ के रूप में कृष्णकांत गिरि, वशिष्ठ जी के रूप में रामप्रवेश पंडित एवं मौनी बाबा के रूप में राजा गिरि थे। जगह जगह महिलाओं ने बारात का स्वागत किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!