समस्तीपुर:कभारत का अघोषित संविधान है श्री रामचरितमानस :अमित
समस्तीपुर।सरायरंजन| अयोध्या हनुमानगढ़ी से पधारे बाल संत अमित दास ने सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत सिहमा गांव के शनि मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा महायज्ञ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का अघोषित संविधान है श्री रामचरितमानस।
बाल संत अमित कुमार दास ने स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत के सनातन धर्म के अनुयाई जब तक श्री रामचरितमानस की दो-चार चौपाईयों से अपने कथन को पुष्ट नहीं करते हैं,तब तक उनकी वाणी प्रामाणिक नहीं मानी जाती है। श्री रामचरितमानस की चौपाइयां पंचांग के समान है जो मानव का सर्वांगीण कल्याण करती हैं।
बाल संत ने स्पष्ट किया कि रामचरितमानस के पात्रों को चरित्र में उतारने से इंसान भगवान बन सकता है। श्रीराम कथा महायज्ञ के भक्ति रस में देर रात तक सैकड़ो श्रद्धालु शराबोर होते रहे। मौके पर आयोजक ललित चौधरी, प्रमोद ईश्वर, ललन कुमार ईश्वर, फौजी साहब, डॉ. राज कुमार ठाकुर सहित श्रद्धालु थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
