दरभंगा एयरपोर्ट से आकाशा एयर की एक सहित 12 उड़ानें भरी गईं,2001 लोगों ने की यात्रा
समस्तीपुर/ दरभंगा| दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को नियमित विमानन परिचालन के तहत कुल 12 उड़ानें संचालित हुईं, जिनसे लगभग 2001 यात्री आवागमन किए। वही दिल्ली रूट के लिए स्पाइसजेट दो और इंडिगो एक जोड़ी उड़ानें संचालित की गईं।
वहीं, मुंबई रूट पर आकाशा एयर की एक जोड़ी और स्पाइसजेट की एक उड़ान और हैदराबाद रूट के लिए इंडिगो की एक जोड़ी उड़ान ने संचालन किया।
जब कि आकाशा एयर की दिल्ली से आनेवाली और जानेवाली उड़ान संख्या क्यूपी-334 और क्यूपी-1406 को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया, जिसके कारण यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
