Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:महिला वर्ग का फाइनल जेएमपीडीएल कालेज,पुरुष वर्ग में एमटीटी महाविद्यालय,मधुवनी ने जीता

दलसिंहसराय,स्थानीय आरबी कॉलेज में चल रहे विश्वविद्यालय स्तरीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2025 के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में आर. बी. कालेज,दलसिंहसराय को 21/8 से हराकर जेएमपीडीएल कालेज के खिलाड़ी कामिनी कुमारी,अंतरा कुमारी,वर्षा कुमारी शर्मा एवं राखी कुमारी ने प्रतियोगिता अपने नाम किया.दूसरी तरफ पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में आर. बी. कालेज, दलसिंहसराय को एमटीटी कालेज,मधुवनी ने शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बनाई.पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आर. के. कालेज,मधुवनी एवं बीआरबी कालेज, समस्तीपुर के बीच मैच खेला गया, जिसमें बीआरबी कालेज ने 21/17 के अंतराल से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एमटीटी कालेज, मधुवनी एवं बीआरबी कालेज, समस्तीपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया,जिसमें एमटीटी कालेज,मधुवनी ने 21/15 से विजय हासिल करते हुए पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया. चीफ रेफरी अमरीश कुमार एवं अम्पायर अभिषेक इन्दीवर ने इस प्रतियोगिता को निर्विवाद अंजाम तक पहुंचाया.प्रतियोगिता का समापन सत्र महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई.दोनों ही विजयी टीम को प्रधानाचार्य डॉ. चौधरी,खेल पदाधिकारी उदय शंकर विद्यार्थी एवं अन्य प्राध्यापकों ने शिल्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!