दलसिंहसराय:मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी डाला वोट, फिर से एनडीए की सरकार बनने का किया दावा
दलसिंहसराय प्रखण्ड के केवटा निवासी बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने चुनाव प्रचार में निकलने से पहले मतदान किया.श्री चोधरी गाँव मे ही बने उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवटा बूथ संख्या 363 पर जा कर वोट गिराया.
इस दौरान वोट डाल कर बाहर निकले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी घरों से निकल कर वोट करे.तभी देश का विकास होगा.साथ ही उन्होंने बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगा का दावा किया.