दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर में अनियंत्रित डंपर ने वृद्ध को कुचला,आक्रोशित लोगो ने किया आगजनी
दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर।थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर साहिट वृंदावन तिनमुहानी के समीप बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने एक वृद्ध को रौंद दिया। इस घटना में वृद्ध की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान साहिट पंचायत निवासी सुबोध सिंह के ससुर अरूण कुमार सिंह (70) के रूप में हुई है।
बताया गया कि वे अपनी बेटी-दामाद के घर आए हुए थे। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, विद्यापतिनगर से घर वापसी के दौरान वृंदावन के समीप यह हादसा हुआ। इस घटना में डंपर ने वृद्ध को करीब 10 मीटर तक घसीट दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा हाइवा को पकड़ लिया गया तथा उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बताया गया कि हाइवा सड़क निर्माण कार्य में लगी आरके कंस्ट्रक्शन की है। इस दौरान मुआवजे की मांग को लेकर करीब 3 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिस कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
