Patna

दलसिंहसराय:पांच बदमाश गिरफ्तार,स्वर्ण दुकान लूट की साजिश नाकाम,तीन देशी पिस्टल,नौ कारतूस और कार बरामद।

दलसिंहसराय पुलिस ने अंतरजिला अपराधियों के गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर स्वर्ण दुकान लूट की साजिश को विफल किया.गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन देशी पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और बिना नंबर की लाल रंग की मारुति स्विफ्ट कार बरामद की गई है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा चौक के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के जमावड़े है.मेरे नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया,जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मो.ईरशाद आलम, अवर निरीक्षक संतोष कुमार, राहुल कश्यप, पिंटू सिंह, तकनीकी शाखा समस्तीपुर, एसटीएफ टीम और अन्य पुलिस बल शामिल थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्विफ्ट कार में छिप कर बैठे थे सभी बदमाश

 

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि छापेमारी में लाल रंग की बिना नंबर की मारुति स्विफ्ट कार में सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया.पकड़े गए अपराधियों की पहचान हलाई थाना क्षेत्र के महमदपुर वार्ड 14 निवासी अशोक सहनी के पुत्र रमेश सहनी , दरभंगा जिला के भोरे थाना क्षेत्र के भोरे वार्ड संख्या 14 निवासी रंधीर चौधरी के पुत्र केश कुमार उर्फ राजा चौधरी ,लहेरियासराय थाना क्षेत्र लहेरियासराय सैदनगर निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र अमित कुमार यादव उर्फ सलमान , बहेरी थाना क्षेत्र दुबोली ठाठोपुर निवासी स्व नरेश कुमार के पुत्र रितू राज और विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ वार्ड संख्या 11 निवासी स्व रामबिलास सिंह के पुत्र टोनी कांत भारती के रूप में हुई.

 

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने खुलासा किया कि दलसिंहसराय शहर के पुल के पास स्थित एक बड़ी स्वर्ण दुकान में लूट की योजना बनाई गई थी.चुनाव से दो दिन पूर्व शाम के समय जब पुलिस बल चुनावी कार्यों में व्यस्त रहेगा, उसी दौरान वारदात को अंजाम देने की साजिश थी.बरामदगी और कानूनी कार्रवाई पुलिस ने मौके से तीन देशी पिस्टल, नौ कारतूस, सात मोबाइल फोन और लाल मारुति स्विफ्ट कार जब्त की.एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच चल रही है.उत्कृष्ट कार्य के लिए छापामारी दल के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.

 

हवाई फायरिंग कर भागे चार अपराधी

 

 

डीएसपी ने बताया छापेमारी के दौरान दो मोटरसाइकिलों से आए चार अन्य बदमाश पुलिस पर हवाई फायरिंग करते हुए अंधेरे और संकीर्ण रास्तों का फायदा उठाकर भाग निकले. सभी समस्तीपुर जिला के ही अपराधी थे.उन्हें चिन्हित कर लिया गया हैं,जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!