Patna

बेगूसराय में कांग्रेस प्रत्याशी का दूध से अभिषेक :बछवाड़ा से प्रत्याशी के गरीबदास

बेगूसराय में विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश गरीब दास ने दियारा के पांचों पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों का व्यापक समर्थन और आशीर्वाद मिला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने दादूपुर पंचायत से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जो रानीटोल गांव पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों की भीड़ ने महागठबंधन जिंदाबाद, लालू यादव जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद, राहुल-प्रियंका जिंदाबाद, का नारा लगाकर अपने नेता का भव्य स्वागत किया।

 

गांव में करीब दो क्विंटल दूध से नहलाया

 

इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिवप्रकाश गरीबदास को बीच गांव में करीब दो क्विंटल दूध से नहला दिया। लोगों का कहना था कि गरीबदास हम यादवों की आन-बान-शान हैं। दूध हमारा परंपरागत कारोबार है, इसलिए आज हमने अपने दरवाजे के पशुओं से उनका अभिषेक किया है।इसके बाद गरीबदास को राजद का प्रतीक चिन्ह लालटेन थमाया। मौके पर राजद जिला महासचिव अरुण यादव, युवा राजद नेता सन्नी यादव, राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।

 

राजद के कार्यकर्ता दिखे एकजुट

 

लोगों ने कहा कि हम सभी राजद के कार्यकर्ता शिवप्रकाश गरीबदास के साथ मजबूती से खड़े हैं। महागठबंधन का असली प्रत्याशी गरीबदास ही है। दूसरे जो प्रत्याशी हैं उनके साथ महागठबंधन का कोई दल नहीं है, महागठबंधन के सभी घटक दल गरीबदास के साथ हैं। हम स्थानीय नेता की बात नहीं मानेंगे।प्रदेश से लेकर देश तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दोस्ती जगजाहिर है तो बछवाड़ा विधानसभा चुनाव में भी ये दोस्ती कायम है। हम राजद में अपने नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव को जानते है। राजद का मतलब लालू यादव और तेजस्वी यादव होता है।

 

 

गरीबदास ने घोड़े पर बैठकर किया प्रचार

 

जनसंपर्क अभियान विशनपुर पंचायत पहुंचते पर राजद कार्यकर्ताओं ने गरीबदास को घोड़े पर बिठाकर क्षेत्र का दौरा कराया। जनसंपर्क अभियान के दौरान हर जगह लालू तेजस्वी जिंदाबाद, के खूब नारे लगे। गरीबदास ने कहा कि हमारी लड़ाई एनडीए के सुरेन्द्र मेहता से है और हम लोग मजबूती के साथ उन्हें हराने का काम करेंगे।स्थानीय लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ है, महागठबंधन का आशीर्वाद मेरे साथ है। तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी का आशीर्वाद मेरे साथ है। मुकेश सहनी और आईपी गुप्ता का भी आशीर्वाद मेरे साथ है तो फिर किस बात का डर, निश्चित ही हम सभी मिलकर एनडीए प्रत्याशी को हराएंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!