Samastipur

विभूतिपुर में ट्रैक्टर के नीचे आने से पति-पत्नी की मौत:लगाया हत्या का आरोप

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराय गांव में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। बालू हटाने के विवाद को लेकर पड़ोसी पर ट्रैक्टर से कुचले का आरोप है। पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि पति ने पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब दोनों पति पत्नी के शव का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

केराय वार्ड 9 निवासी 55 साल के संजय सिंह और उनकी 50 साल की पत्नी राम सुकुमारी देवी को पड़ोसी ने ट्रैक्टर से कुचल दिया था। इस हमले में राम सुकुमारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल संजय सिंह को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।मृतक संजय सिंह स्वर्गीय बहादुर सिंह के बेटे थे। दंपती के तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटियां मधुबाला कुमारी (29) और सोनी कुमारी (27) विवाहित हैं। तीसरी बेटी मीनू कुमारी (22) और बेटा अभिराज कुमार (20) दोनों बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। संजय सिंह खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

 

दो लोगों पर हत्या का आरोप

 

मृतक के भांजे सरोज कुमार सिंह ने बताया कि संजय सिंह अपने घर के ऊपर दो मंजिला मकान बनवाने के लिए सरकारी जमीन पर बालू गिराए हुए थे। उनके पड़ोसी रामकुमार और उनके बेटे कुंदन किशोर कुमार बालू हटाने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे। जब पति-पत्नी बालू हटा रहे थे, तभी रामकुमार और कुंदन किशोर ट्रैक्टर लेकर आए और दोनों को कुचल दिया।

 

राम सुकुमारी देवी के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया था और परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान, इलाज करा रहे उनके पति संजय सिंह की भी मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।पत्नी की मौत के 12 घंटे के बाद इलाजरत पति संजय सिंह की भी मौत हो गई। पुलिस अभिरक्षा में मृत संजय सिंह के शव का शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना को लेकर मुफस्सिल थानाअध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि मोहनपुर स्थित निजी नर्सिंग होम में इलाजरत किसान संजय सिंह की मौत होने की सूचना उन्हें मिली।

 

पुलिस टीम को मौके पर भेज कर मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है । पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।मृतक के परिजनों की तरफ से आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई को लेकर विभूतिपुर थाना भेज दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!