Patna

पीएमसीएच में इलाज कराने आयी युवती से छेड़खानी,लड़की ने कर्मियों पर लगाया आरोप

पटना,पीएमसीएच में इलाज कराने आयी 20 वर्षीया युवती के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. युवती ने पीएमसीएच के कर्मियों पर आरोप लगाते हुए पीरबहोर थाने की लिखित शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने और उनके परिजनों ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो वहां के गार्ड ने धक्का-मुक्की और बदसलूकी की. युवती गांधी मैदान इलाके की रहने वाली है. पीरबहोर पुलिस ने केस दर्ज किये जाने की पुष्टि की है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सांस लेने में परेशानी होने पर पहुंची थी इलाज कराने

 

जानकारी के अनुसार, गांधी मैदान थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की देर रात लाये. चिकित्सकों ने जांच की और इसीजी कराने को कहा. युवती ने पुलिस को दिये गये शिकायत में बताया है कि इसीजी करने के ही दौरान अविनाश नाम के कर्मी ने बैड टच किया. इसका विरोध कर जब शोर मचाया तो परिजन आ गये. इसके बाद सभी ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया. इतने में अस्पताल के गार्ड भी पहुंच गये और उन लोगों ने धक्का-मुक्की और बदसलूकी की. इसके बाद परिजनों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी. पुलिस पहुंची तो कर्मी वहां से निकल गया. इसके बाद पीड़िता पीरबहोर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी. इधर, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने इसीजी विभाग में जाकर पूछताछ की. साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!