Patna

“50 हजार से अधिक मतों से जीतनेवालों में 3 महिला उम्मीदवार, सबसे कम मतो से राधाचरण 25 तो महेश 95 मत से जीते

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कई सीटों पर बेहद रोमांचक और करीबी मुकाबले देखने को मिले. इस बार 31 उम्मीदवार ऐसे रहे जो पांच हजार से कम मतों के मामूली अंतर से विजयी हुए. इनमें तीन सीटें तो ऐसी थीं जहां जीत का अंतर सौ मतों से भी कम रहा. भोजपुर की संदेश सीट पर जदयू के राधाचरण सेठ मात्र 27 वोट से जीते, जबकि अगिआंव में भाजपा के महेश पासवान 95 मतों से जीत पाये. रामगढ़ में बसपा के सतीश सिंह यादव ने भाजपा के वर्तमान विधायक को 30 वोट से हराया. ये नतीजे बताते हैं कि कई क्षेत्रों में मुकाबला आखिरी दौर तक सांसे रोक देने वाला रहा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

50 हजार से अधिक मतों से जीतनेवाले प्रत्याशी

इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले सभी प्रमुख प्रत्याशी एनडीए खेमे से रहे. विपक्षी दल का कोई भी उम्मीदवार 50 हजार या उससे अधिक मतों के अंतर से जीत नहीं सका. सबसे बड़ी जीत रूपौली विधानसभा सीट से जदयू के कलाधर मंडल काे 73,572 मतों के अंतर से मिली है. दूसरे स्थान पर दीघा से भाजपा के संजीव चौरसिया ने 59,079 मतों से जीत दर्ज की. एनडीए की तीसरी सबसे बड़ी जीत सुगौली से लोजपा (आर) के राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता को मिली, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 58,191 मतों से हराया.

 

50 हजार से अधिक मतों से जीतनेवालों में तीन महिला

गोपालपुर विधानसभा से जदयू के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 58,135 मतों से जीत हासिल की. औराई से भाजपा की रमा निषाद ने 57,206 मतों से, आलमनगर में जदयू के नरेंद्र नारायण यादव ने 55,465 मतों से, धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह ने 55,159 मतों से, झंझारपुर में भाजपा के नीतीश मिश्रा ने 54,849 मतों से व जमुई से भाजपा की श्रेयसी सिंह भी 54,498 मतों से जीतकर रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!