Patna

वैशाली में पुल के नीचे मिला युवक का शव:रैली में गया था,सोने की चेन-अंगूठी गायब

हाजीपुर।वैशाली के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक पुल के नीचे से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे देखा, जहां कुत्ते शव के सिर के हिस्से को नोच रहे थे। मृतक की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी शिवजी ठाकुर का बेटा अमोद ठाकुर (20) के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, अमोद 2 नवंबर की शाम को घर से निकला था। वह जुड़ावनपुर में तेजस्वी यादव की चुनावी जनसभा में भोजपुरी गायक और राजद नेता खेसारी लाल यादव को देखने गया था। जनसभा के बाद वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सोने की चेन और अंगूठी पहने हुए था

 

आज, घटना के 6 दिन बाद अमोद का शव पहाड़पुर दियारा स्थित एक पुल के नीचे गड्ढे में दबा हुआ मिला। शव से आ रही तेज दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सोने की चेन और अंगूठी पहने हुए था, जो उसके शव के साथ नहीं मिली है।

 

6 महीने पहले ही हुई थी शादी

 

अमोद की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी और वह हाल ही में ससुराल से लौटा था। वह असम में रहकर एक मार्वल कंपनी में काम करता था। वह अपने चार भाइयों में तीसरा था।

 

गुस्साए लोगों ने पुलिस को भगा दिया

 

घटना की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस को भगा दिया और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने बताया कि शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में गड्ढे से निकाला जाएगा.फिलहाल, स्थिति को शांत करा लिया गया है। मामले की जांच के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया जा रहा है। शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढे से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!