चेतना के लिए भोजपुरी क्षेत्र के अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने समस्तीपुर में किया रोड शो
समस्तीपुर।भोजपुरी क्षेत्र के अभिनेत्री आम्रपाली दुबे मंगलवार को समस्तीपुर पहुंची। वह समस्तीपुर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी चेतना झाम्ब के चुनावी रोड शो में पहुंची थी।
इस दौरान रोड शो में शामिल होते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा कि चेतना झाम्ब उनके मित्र है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग 6 नवंबर को मतदान करके समस्तीपुर में बदलाव करेंगे। शहर के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया गया।