Patna

मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

पटना। रांची।चाईबासा.सदर प्रखंड कमारहातु में मसकल फाउंडेशन द्वारा झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. सबसे ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थी चाम्बरा देवगम को मुख्य अतिथि पूर्व एलआरडीसी, सरायकेला-खरसावां विजय लक्ष्मी सिंकू, मुखिया जुलियाना देवगम व मुंडा बिरसा देवगम के हाथों साइकिल प्रदान किया गया. इसके अलावा अर्जुन गोप, कृष्णा देवगम, जयसिंह कालुंडिया, सोनाराम देवगम को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौके पर सामान्य ज्ञान व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में सूरज तुबिद, कृष्णा देवगम, लालकृति बिरुवा, रिंकी बानरा, राधिका बिंदाणी, अमृता देवगम, मुन्नी देवगम, सुभद्रा तांती को सार्जेंट मेजर रांधो देवगम ने पुरस्कृत किया. मौके पर ज्योति किरण सोरेंग, दीनबंधु देवगम, सोनाराम देवगम, जयश्री तियू, सिकंदर बुड़ीउली, सुरजा देवगम, सोमाय देवगम, राजेश देवगम, सोना सिंह देवगम, सिंगराय देवगम, अमन देवगम, विकास नाग, नागेश्वर बारी, मंगल सिंह तियू, बरिश्ता देवगम आदि मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!