Patna

बेगूसराय राजद जिलाध्यक्ष पर साइबर थाना में FIR:डीएम पर मतगणना में धांधली का लगाया था आरोप

बेगूसराय।राजद के बेगूसराय जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने डीएम पर पैसा लेकर मतगणना में गड़बड़ी की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद मोहित यादव पर आईटी एक्ट की धारा के तहत फिर दर्ज कराया गया है। साइबर थाना की पुलिस एफआईआर दर्ज कर विधि सम्मत आगे की कार्रवाई कर रही है।दर्ज कराए गए एफआईआर में तेघड़ा के सीओ रवि शंकर ने कहा है कि आज दोपहर पता चला कि राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने अपने फेसबुक आईडी पर एक लाइव वीडियो जारी किया है। जिसमें मतगणना के दिन बेगूसराय के डीएम द्वारा गिनती में धांधली करने का झूठा और भ्रामक बात फैलाया जा रहा है।मोहित यादव ने मतगणना के दिन इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में मतगणना कक्ष के समीप जमा होने की अपील वीडियो के माध्यम से किया है। इस भ्रामक प्रचार के कारण मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या हो सकती है। इसीलिए साइबर थाना में प्राथमिक दर्ज कराई जा रही है‌।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सीओ के आवेदन के आधार पर मोहित यादव के खिलाफ मामला दर्ज

 

साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि सीओ के आवेदन के आधार पर मोहित यादव के खिलाफ BNS की धारा-147, 352 एवं 353, आरटी एक्ट की धारा-66 एवं आरपी एक्ट 1951 की धारा-123 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने अपने फेसबुक आईडी से 4 मिनट 47 सेकेंड का एक लाइव वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए लोगों ने जमकर वोटिंग किया है। लेकिन गिनती में भारी धांधली की तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है।दो-तीन राउंड की गिनती होने के बाद काउंटिंग धीरे करवा दिया जाएगा। जैसे एग्जिट पोल आया है वह बेईमानी करने का मंत्र है। इसलिए इंडिया गठबंधन के साथियों से अपील है कि मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में जाएं। बेगूसराय के डीएम सहित कई डीएम और अधिकारियों एनडीए को जीतने का जिम्मा लिया है। इसका कॉल डिटेल मेरे पास है।

 

अधिकारियों पर करोड़ों-अरबों रुपए लेने का आरोप लगाया था

 

जिला के डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने पूरी जिम्मेदारी ले लिया है। बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस में बेईमानी करने के लिए अधिकारी लोग बैठे हुए हैं, इसके लिए बड़ी राशि ली गई है। अधिकारियों ने करोड़ों-अरबों रुपया लिया है। इसलिए 14 नवंबर को सुबह 6:00 से मतगणना स्थान पर हजारों की संख्या में जमा हो जाइए। डीएम सहित तमाम अधिकारी बेईमानी करने के लिए संयंत्र कर चुके हैं और बेईमानी करवाने के लिए तैयारी कर लिया गया है।उस षड्यंत्र को असफल करने के लिए हजारों की संख्या में मतगणना केंद्र पर जमा हो जाइए। समय आने पर हम सारा डिटेल दे देंगे कि किसने सेटिंग किया है। सभी का कॉल रिकॉर्ड मेरे पास आया है। जिला और राज्य में जीतने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसलिए आइए मतगणना केंद्र पर।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!