Patna

फेल हो जाएगा पॉलिटिकल एनालिसिस करने वालों का कैलकुलेशन’:गिरिराज सिंह

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद पर तंज कसा है। उन्होंने कहा चुनाव में ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन लोगों ने ठगा नहीं। उसका नाम है एमवाय। प्रथम चरण में जबरदस्त वोटिंग बेगूसराय समेत अन्य जिलों में हुई है। पुरुष से अधिक महिलाओं ने वोटिंग किया। बेगूसराय में 8 से 10 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने वोटिंग किया है। वह विश्वनीयता का वोट है, वह नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के भी विश्वनीयता का वोट है।जो लोग अंग्रेजी पढ़ रहे हैं, अपने अनुभव का पॉलिटिकल एनालिसिस कर रहे हैं। सबका कैलकुलेशन फेल हो जाएगा। हम तो कल ही कह रहे थे। वह लोग वैसे हैं, जैसे एक व्यक्ति के कई बच्चे थे। उन्होंने जोड़ लिया कि कोई चार फीट का है, कोई छह सीट का है। एवरेज निकाल लीजिए। इन लोगों का लुटिया डूब चुका है। विपक्षी 14 नवंबर को औंधे मुंह गिरेंगे, क्योंकि सवाल विश्वसनीयता का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जनता लालू का जंगलराज नहीं चाहती है

 

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी वर्चुअल टिकट बांट रहे थे, बिहार की पब्लिक ने एक्चुअल में भिजवा दिया। लालू जी का जैसा जंगलराज था, लोग फिर वैसे जंगलराज को होने नहीं देंगे।अभी तेजस्वी यादव के मंच से यह गाना गया जा रहा है कि तेजस्वी भैया आएंगे तो कनपटी में कट्टा लगाएंगे। अब ऐसे में कौन मां होगी जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए चिंतित नहीं होंगी। कौन ऐसा पिता होगा जो अपने बेटे के सुरक्षा के लिए चिंता नहीं करेगा, यही बंपर वोट का कारण बनेगा।

 

 

गरीबों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा था

 

लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ हुई घटना पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है। वह यादवों का गांव था, जिस तरीके से वहां नंगा नृत्य किया जा रहा था। गरीबों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा था। अब जमाना चला गया है कि आप गरीबों को वोट नहीं डालने दीजिएगा। उसी का परिणाम था लोग आपस में उलझे, यह उचित नहीं था।

 

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर वोट

 

2 जगहों पर वोटिंग के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा मैं समझता हूं, मेरी जानकारी में राकेश सिन्हा का नाम एक जगह ही है। दुष्प्रचार करने वाले लोग ही राकेश सिन्हा के संबंध में ऐसी बातें कर रहे हैं। प्रशांत किशोर की दुकानदारी समाप्त होने वाली है। हम पहले से कह रहे हैं कि बंपर वोट नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर मिला है। प्रशांत किशोर अपने आप को अपना बहुत बड़ा मानते हैं, इनका जो लक्ष्य था वह न पूरा हुआ है और न होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!