Patna

पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने की आत्महत्या,6 महीने पहले ही हुई थी शादी

पटना में देर शाम युवक ने गुस्से में आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बातों से वो काफी नाराज हो गया। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसके बाद युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। शनिवार रात में जब परिवार का एक शख्स मिलने पहुंचा उसने युवक की लाश को फंदे से लटकी देखी। जिसके बाद लोग मौके पर जुटे और लाश को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान चलिसकुरवा गांव के निवासी मनीष कुमार (25) के रूप में हुई है, जो दयाचक में किराए के मकान में रहते थे।मनीष बेरोजगार थे। बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे थे और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते थे। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक की है।

15 दिन पहले मायके गई थी पत्नी

 

मनीष की शादी को अभी ज्यादा दिन नहीं हुए थे। 6 महीने पहले ही बख्तियारपुर के अलीपुर गांव में शादी की थी। पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। घर में मनीष अकेले रह रहे थे। दोनों के बीच किस बात लेकर विवाद हुआ ये अभी क्लियर नहीं हुआ है.परिजन शनिवार रात में ही शव को लेकर अपने गांव चले गए। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.दोस्त गौरव कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार, मनीष शादी के बाद से अपनी पत्नी से परेशान थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!