Patna

दलसिंहसराय:रायपुर में 440 वोल्ट बिजली के तार में आग लगी:इलाके में हड़कंप मचा

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना अंतर्गत रायपुर गांव में गुरुवार 6 नवंबर की शाम करीब 6 बजे एक घटना सामने आई। उजियारपुर थाना के नवनिर्मित भवन के पास सड़क किनारे से गुजर रहे 440 वोल्ट बिजली के तार में अचानक आग लग गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। जिसके बाद विभाग ने प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी। बिजली बंद होने के बाद स्थानीय लोगों ने पोल पर लगी आग पर काबू पाया।

 

स्थानीय ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घटनास्थल वाले पोल पर लगे क्षतिग्रस्त तार में घर्षण के कारण चिंगारी निकल रही थी। इसकी सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन क्षतिग्रस्त तार को बदला नहीं गया। गुरुवार शाम करीब 6 बजे इसी तार में आग लग गई, जिससे आग की लपटें जमीन पर गिरने लगीं। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली विभाग उजियारपुर के कनीय अभियंता मुकुंद मोहन ने बताया कि 440 वोल्ट बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। उन्होंने बताया कि मरम्मत के लिए मानव बल भेजा गया था, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें काम करने से रोक दिया, जिससे काम शुरू होने में देरी हुई। कनीय अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। खबर लिखे जाने तक उस मुहल्ले में बिजली आपूर्ति बंद थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!