Samastipur

नियोजनालय,समस्तीपुर द्वारा 20 नवंबर को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन

समस्तीपुर | जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 20 नवंबर को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा।इस रोजगार शिविर में नव भारत फर्टिलाइजर एल‌एलपी द्वारा भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी, जिसमें सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के पद पर स्थायी नियुक्ति की जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कंपनी का कार्यक्षेत्र फर्टीलाइजर सेक्टर है और नौकरी का स्थान बिहार राज्य रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 14,500 रुपये तक वेतन, साथ ही इंसेंटिव भी दिया जाएगा।इस भर्ती के लिए आवेदक का 10वीं पास, आयु 20 से 40 वर्ष, तथा पुरुष अभ्यर्थी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को ड्राइविंग लाइसेंस के साथ रिज्यूम (2 प्रतियां), आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा एनसीएस पंजीकरण लाना होगा।

 

 

चयन की प्रक्रिया इंटरव्यू आधारित होगी।जिला नियोजन पदाधिकारी, समस्तीपुर रोहित आनंद ने सभी इच्छुक व पात्र अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि अधिकाधिक युवा इस रोजगार का लाभ उठा सकें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!