DalsinghsaraiSamastipur

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दलसिंहसराय में आज करेंगे सम्बोधित, तैयारी पूरी

दलसिंहसराय,उजियारपुर विधानसभा में एनडीए की पांचों पार्टियां मजबूती के साथ एकजुट है.चुनाव को लेकर घर घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नित्यानंद आदि नेताओं पर विश्वास करने वाले भाजपा के लोग पूरे समर्थन और समर्पण के साथ हमारे साथ हैं,उक्त बातें उजियारपुर के एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी प्रशांत पंकज ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने बताया आज शनिवार को दलसिंहसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होने जा रहा है,इस दौरान शहर के बाजार समिति मैदान में उनके द्वारा आम सभा को संबोधित किया जाएगा.इसके लिए उन्होंने आम लोगों से आम सभा मे भारी संख्या में भाग लेने की अपील किया.आम सभा की तैयारी जोर शोर से चल रही है.जिसमें एनडीए के सभी कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहेंगे.प्रेस वार्ता के दौरान जदयू,बीजेपी ने नेता मौजूद थे.वहीं आम सभा स्थल का निरीक्षण कन्नौज से भाजपा के सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गीता देवी, एसडीओ किशन कुमार, एसडीपीओ विवेक शर्मा सहित अन्य के द्वारा किया गया.

 

 

इधर वारिसनगर जाने के क्रम में स्थानीय डैनी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी प्रशांत पंकज को जीत का माला पहनाकर आशीर्वाद दिया.साथ ही स्वागत में पूर्व से खड़े लोगों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करने का अपील किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!