Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर में सड़क हादसा:दामाद के घर से लौट रही महिला की मौत,सड़क जाम 

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के NH-122B पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से 55 वर्षीय महिला अरहुल देवी की मौत हो गई। मृतक मंसूरचक थाना क्षेत्र के मंदा गांव निवासी राजेंद्र शाह की पत्नी थीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, अरहुल देवी पिछले एक सप्ताह से अपने दामाद मनोज साह के शेरपुर धेपुरा स्थित घर पर थीं। सोमवार सुबह वह अपने गांव लौट रही थीं, तभी शेरपुर ढाला के पास यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें टोटो रिक्शे से निजी क्लिनिक भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान टोटो चालक शव को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के विरोध में लोगों ने NH-122B जाम किया

 

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और NH-122B को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आगजनी भी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर बेकाबू वाहन रोज़ जानलेवा हादसे का कारण बन रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता। उन्होंने मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

पुलिस मौके पर पहुंची

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की और बोले- मामले की जांच जारी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!