Samastipur

समस्तीपुर मंडल में रेलवे का ‘विंटर सेफ्टी ड्राइव’ शुरू: फॉग सेफ्टी डिवाइस का यूज

समस्तीपुर रेल मंडल ने ठंड और कोहरे के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित, नियंत्रित और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ‘विंटर सेफ्टी/फॉग सेफ्टी ड्राइव’ मिशन मोड में शुरू कर दी है। यह अभियान ठंड और कोहरे के कारण उत्पन्न होने वाली परिचालन चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अभियान के तहत इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ट्रैक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तापमान में गिरावट को देखते हुए पॉइंट्स और क्रॉसिंग की विशेष जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, सभी महत्वपूर्ण स्थानों, पुलों और पुलियों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। पथ और पुल निरीक्षण की आवृत्ति बढ़ाई गई है और पॉइंट्स पर आवश्यक लूब्रिकेशन किया जा रहा है।

 

विभाग की ओर से सिग्नलिंग उपकरणों, केबल, कलर लाइट सिग्नल की जांच की जा रही

 

सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग भी सक्रिय है। विभाग द्वारा सभी सिग्नलिंग उपकरणों, केबल, कलर लाइट सिग्नलों और इंटरलॉकिंग सिस्टम की गहन जांच की जा रही है। सभी पॉइंट्स और सिग्नलिंग उपकरणों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि किसी भी खराबी से बचा जा सके।सुरक्षा तैयारियों के तहत रात में पेट्रोलिंग के लिए सभी आवश्यक उपकरण तैयार रखे गए हैं। क्रू और ट्रैफिक विभाग को कोहरे की स्थिति के अनुसार ट्रेन चलाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही रनिंग स्टाफ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

शीतलहर में तारों व फिटिंग्स की मजबूती जांचने के लिए OHE टीमों की ओर से अतिरिक्त पेट्रोलिंग और निरीक्षण किया जा रहा है।ट्रेन संचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस का यूज

 

इस ‘विंटर सेफ्टी ड्राइव’ में इंजीनियरिंग, सिग्नल, दूरसंचार, क्रू, ट्रैफिक, कॉमर्शियल और आरपीएफ सहित विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। इन सभी विभागों द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। समस्तीपुर मंडल ने इन उपायों के अतिरिक्त ट्रेन संचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस (FSD) का उपयोग भी शुरू किया है।

 

सभी लोको पायलटों को FSD उपलब्ध कराया गया है ताकि कम विजिबिलिटी में भी सिग्नल लॉस या जोखिम न्यूनतम रहे।इसके अलावा, स्पीड रिस्ट्रिक्शन का पालन करने और कोहरे की तीव्रता के अनुसार ट्रेन चालकों को निर्धारित फॉग स्पीड में ट्रेन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रनिंग स्टाफ के लिए नियमित सुरक्षा मीटिंग एवं शीतकालीन रिफ्रेशर ब्रीफिंग आयोजित की जा रही है।

 

प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं, जैसे- प्रतीक्षालय, लाइटिंग, अनाउंसमेंट की निगरानी बढ़ाई गई है। कोहरे से संभावित विलंब की सूचनाएं समय-समय पर प्रसारित की जाएंगी। इस संबंध में समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि ठंड और कोहरे के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा समस्तीपुर मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विंटर सेफ्टी के सभी उपायों को लागू करते हुए मंडल के सभी विभाग मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद ट्रेन सेवाएँ सुरक्षित, विश्वसनीय और सुचारु रूप से संचालित हों।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!