Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर में बंद घर से लाखों की चोरी:छत के रास्ते घुसे चोर

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा पंचायत में शुक्रवार रात एक बंद घर से लाखों रुपए के आभूषण और नकदी की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने एनएच 122बी पर पेट्रोल पंप के पास स्थित घर को निशाना बनाया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रिश्तेदार की शादी में गए थे घरवाले

 

गृहस्वामी सुमित कुमार शर्मा के अनुसार, करीब 28 से 30 लाख रुपये के आभूषण और 8 लाख रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान चोरी हुए हैं। यह घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

 

छत के रास्ते घर में घुसे चोर

 

शनिवार को जब गृहस्वामी सुमित कुमार शर्मा वापस लौटे और घर का ताला खोला, तो उन्हें चोरी का पता चला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि चोर छत के रास्ते सीढ़ी के ऊपर लगे एस्बेस्टस को काटकर घर में घुसे।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है। चोरी गए सामानों का आकलन अभी जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!