चुनावी सरगर्मी के बीच ठंड ने दस्तक दे दी,दो दिन छाएगा कोहरा,तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा
पटना.बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच ठंड ने दस्तक दे दी है। अगले दो दिन तक सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि गुरुवार को पटना की सुबह ठंडी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा तापमान बढ़ता चला गया। तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं से ठंड का अहसास बढ़ गया।
सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 34.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में बने चक्रवाती परिसंचरण का हल्का असर देखने को मिल रहा है। राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, जबकि न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों में घटकर मौसम को ठंडा बनाएगा। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों में सुबह के समय वाहनों की आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
