Samastipur

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में दीक्षारंभ कार्यक्रम, बोले शिक्षा का उपयोग समाज-मानवता के कल्याण में करें

समस्तीपुर शहर के वीमेंस कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) सत्र 2025–27 के नव नामांकित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ सह प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण और मुख्य अतिथि ई. सच्चिदानंद प्रख्यात समाजसेवी और विद्वान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने स्नातकोत्तर पढाई के शुभारंभ के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी और पूर्व प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा को श्रेय देते हुए कहा कि महिला शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के उत्थान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला है।हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक छात्रा जीवन में न केवल शिक्षित बने, बल्कि संवेदनशील, सशक्त और आत्मविश्वासी भी हो। मुख्य अतिथि ई. सचिदानंद ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के भीतर विचार, संस्कार और संवेदना को जाग्रत करती है।

 

आज की युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग समाज और मानवता के कल्याण में करें और पुस्तक से प्रेम करे। डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन और सभी नवनामांकित छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि दीक्षारंभ केवल एक समारोह नहीं, बल्कि नए सपनों की शुरुआत है। हर शुरुआत नई ऊर्जा लेकर आता है, यह दीक्षारंभ भी उन सपनों का प्रारंभ है जो कल भारत के भविष्य को दिशा देंगे।

 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉक्टर संगीता, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. रंजन कुमार, डॉक्टर पिंकी कुमारी, डॉक्टर काजल श्रीवास्तव, डॉ. पूनम कुमारी, पूनम कुमारी, डॉक्टर चंदन कुमार, डॉ. स्वीटी दर्शन, डॉ बबली कुमारी, डॉक्टर सोनी सिंह, डॉक्टर संगीता कुमारी, डॉ. आभा कुमारी, डॉक्टर कुमारी शबनम, डॉ. सोनम कुमारी, डॉक्टर स्वाति कुमारी, डॉक्टर नीरज कुमार, डॉक्टर मृत्युंजय ठाकुर, डॉ. अपूर्वा मुले, डॉक्टर कुस्तूरिका कानन, डॉक्टर सुमन कुमारी, डॉक्टर रेखा कुमारी, डॉक्टर रिंकी कुमारी, डॉक्टर स्मिता झा आदि उपस्थित थे। समारोह में छात्राओं की उपस्थिति प्रशंसनीय रही।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!