Samastipur

समस्तीपुर में बाइक की ठोकर से महिला की मौत:घर से टॉयलेट के लिए निकली थी

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर वार्ड-6 मोहल्ला में बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गांव के स्वर्गीय उपेंद्र पासवान की पत्नी सुजान देवी (65) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में ग्रामीण के शिवजी पासवान ने बताया कि महिला सोमवार को घर से टॉयलेट के लिए निकली थी, इसी दौरान बेकाबू रूप से चल रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें ठोकर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई । उन्हें गंभीर अवस्था में हसनपुर पीएससी में भर्ती कराया गया.महिला को रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल से उन्हें फिर से सदर अस्पताल लाया गया । सदर अस्पताल से भी उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई ।

 

परिजन शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

 

पोस्टमार्टम से पूर्व गांव में हुई पंचायत

 

बताया गया कि महिला की मौत के बाद गांव के लोगों के बीच मामला सुलझाने के लिए पंचायत का भी आयोजन किया गया। लेकिन मामला नहीं सलटने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की है।

 

रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि बाइक की ठोकर से महिला जख्मी हो गई थी। जिनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार वालों के बयान पर इस मामले में बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!