Vaishali

दानापुर इंटरसिटी में चढ़ते के दौरान सोनपुर जंक्शन पर रेल अधिकारी की ट्रेन से कटकर मौत

वैशाली के सोनपुर जंक्शन पर एक रेलवे अधिकारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा जोगबनी से दानापुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ते समय हुआ, जब अधिकारी का पैर फिसल गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दूबहा निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह सोनपुर रेल मंडल कार्यालय में डिप्टी चीफ कंट्रोलर के पद पर कार्यरत थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार सिंह प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सोनपुर जंक्शन पर अफरातफरी मच गई।रेल पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से बाहर निकाला। डीआरएम, सीनियर डीओएम और अन्य वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

 

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

 

जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि विजय कुमार सिंह के शव को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!