समस्तीपुर का मौसम:उत्तर बिहार में 15 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क,32-34 डिग्री तापमान
समस्तीपुर.उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम क शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधी में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस बने रहने की सम्भावना है।
वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90-95 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 45-50 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस बीच पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। शुष्क मौसम की संभावना को देखते हुए किसान भाई शरदकालीन गन्ना, मसूर, मटर, राजमा, मेथी, लहसुन, धनियाँ, राई एवं सुर्यमुखी फसलों के समय से बुआई के लिए खेतों की तैयारी करें। खेत से सटे मेड़ों, नालों एवं आस-पास के रास्तों में उगे अवांछित जंगलों की साफ-सफाई अवश्य करे।
ताकि इन जंगलों में छिपे कीट व रोगों के कारक आदी सम्पूर्ण रुप से नष्ट हो जाए। गोबर की सड़ी खाद 150-200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से पूरे खेत में अच्छी प्रकार बिखेरकर एवं जुताई कर मिला दें। यह खाद भूमि की जलधारण क्षमता एवं पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाती है। खेतों में अंकुरण के लायक नमी बनाये रखने के लिए खाली खेतों को तैयार करें।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
