Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा के लिए कल से शुरू होंगी नामांकन प्रक्रिया, तैयारी पूरी

दलसिंहसराय,आगामी विधानसभा चुनाव के तहत उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार दलसिंहसराय में चुनावी नामांकन करेंगे.चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां जोरों पर हैं.उजियारपुर विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसडीओ किशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया यह क्षेत्र विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में शामिल है.अधिसूचना 10 अक्टूबर 2025 को जारी होगी और नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है.नामांकन पत्रों की समीक्षा 18 अक्टूबर को होगी तथा नाम वापसी की तारीख 20 अक्टूबर है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मतदान 6 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर को होगी.निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी.उजियारपुर विधानसभा के लिए अनुमंडल कार्यालय तथा विभूतिपुर विधानसभा के लिए भूमि सुधार उपसमर्हता कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया संचालित होगी. इस दौरान विभूतिपुर के निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत रमणीया,डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

 

निर्वाचन कार्य के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति।

 

चुनाव सुचारू रूप से आयोजित कराने हेतु उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है.किशन कुमार निर्वाची पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहेंगे.साथ ही राजीव कुमार, संजीव कुमार, आकाश कुमार, अभिसार कुमार, विवेक कुमार, सुमित कुमार आदि को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है.सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का पालन और प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.अनुमंडल कार्यालय से पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी.

 

3.08 लाख से अधिक मतदाता होंगे शामिल

 

 

उजियारपुर विधानसभा में कुल 3,08,939 मतदाता हैं, जिनमें 1,65,296 पुरुष, 1,43,643 महिला मतदाता शामिल हैं. 85 वर्ष से अधिक उम्र के 7,018 और दिव्यांग मतदाता 1,144 हैं. विधानसभा क्षेत्र में कुल 367 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं,जिनमें उजियारपुर, दलसिंहसराय प्रखंड और नगर परिषद क्षेत्र के मतदान केन्द्र शामिल हैं.निर्वाचन प्रबंधन के लिए उजियारपुर प्रखंड में एक सेक्टर पदाधिकारी, जबकि दलसिंहसराय प्रखंड में 28 सेक्टर पदाधिकारी तथा 13 सहायक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.तेज कार्रवाई दल एवं उड़नदस्ता दल की टीमें सुरक्षा एवं निगरानी में तैनात रहेंगी.मतदान सामग्री की सुरक्षा के लिए इवीएम सीलिंग और डिस्पैच सेंटर आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में बनाए गए हैं.मतगणना समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में की जाएगी.मतदाता प्रोफ़ाइल के अनुसार पुरुष मतदाता 53.50 प्रतिशत हैं जबकि महिला मतदाता 46.50 प्रतिशत हैं.18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं का अनुपात 2.27 प्रतिशत है.

निर्वाचन अधिकारी सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर चुके हैं.

 

 

विभूतिपुर विधानसभा में चुनाव संचालन और नामांकन प्रक्रिया

 

 

इस क्षेत्र में भी पूरे निर्वाचन को 16 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.प्रशांत रमणिया को निर्वाचन पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्ता नियुक्त किया गया है.सहायक निर्वाची पदाधिकारियों में सुनील कुमार, नेहा कुमारी, रंधीर रमन और कृष्णा कुमार शामिल हैं.

 

 

विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 338 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें विभूतिपुर 282 और दलसिंहसराय प्रखंडों के 41 तथा नगर परिषद दलसिंहसराय के 15 केन्द्र शामिल हैं. विभूतिपुर प्रखंड में 29 सेक्टर पदाधिकारी तैनात हैं.कुल मतदाताओं की संख्या 2,74,491 है,जिनमें 1,27,896 पुरुष और 1,46,591 महिला मतदाता हैं.विशेष श्रेणियों में सेवा मतदाता 292, युवा मतदाता (18-19 वर्ष) 5,512, 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,034 तथा दिव्यांग मतदाता 1,918 हैं.चुनाव में इस्तमाल होने वाले इवीएम की सीलिंग और डिस्पैच आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में होगी,जबकि मतगणना समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में आयोजित की जाएगी.सभी मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की गई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!