Samastipur

समस्तीपुर में हाइवा की टक्कर से 2 दोस्तों की मौत: इंटर की कर रहे थे पढ़ाई

समस्तीपुर के ताजपुर- पटना रास्ते पर बंगरा थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति अस्पताल के पास बुधवार शाम हाईवा से कुचलकर दो दोस्त की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर रजवा वार्ड चार निवासी कमलेश महतो के 18 साल का बेटा आर्यन कुमार और इसी गांव के सोनू कुमार सिंह के 18 साल का बेटा प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। दोनों इंटर में पढ़ रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में मृतक प्रिंस के चाचा मनीष सिंह ने बताया कि आर्यन और प्रिंस आपस में दोस्त थे। दोनों एक ही साथ इंटर में पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि दोनों दोस्त महुआ रोड में जीवन सहारा हॉस्पिटल के पास शाम में सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान एक हाईवा ने दोनों को कुचल दिया। इस घटना में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मित्र आर्यन को परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

 

हाईवा ड्राइवर हादसे के बाद फरार

 

दोनों दोस्त की मौत के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए रात में पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है।एएसपी संजय पांडे ने बताया कि हाइवा की ठोकर से दोनों युवक की मौत हुई है। मौत के बाद शव‌ का पंचनामा बनाकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। हाईवा ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया था। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!