Patna

पटना से दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाली बस सेवा दो नवंबर तक फुल,तेजी से बुकिंग हो रही 

पटना.छठ बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटनेवालों की भीड़ के कारण पटना से दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाली बस सेवा दो नवंबर तक फुल है. अन्य रूटों में भी बहुत तेजी से बुकिंग हो रही है. गुरुवार रात आठ बजे तक शुक्रवार की अंबाला जाने वाली बस की 90 फीसदी और कोलकाता व सिलीगुड़ी जाने वाली बस की 80 फीसदी सीटें फुल हो गयी थी. एक और दो नवंबर के लिए भी तीनों रूट में 60 फीसदी से अधिक सीटें ऑनलाइन एडवांस बुकिंग में ही फुल हो चुकी थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कैंसिलेशन के कारण आखिरी क्षणों में भी मिल सकता टिकट

 

जिन लोगों को बस से दिल्ली या गुरुग्राम जाना है और टिकट नहीं मिला है वे आखिरी क्षण में भी इसके लिए प्रयास कर सकते हैं. कैंसिलेशन की स्थिति में उन्हें टिकट मिलने की संभावना है. सूत्राें की मानें तो जिनका ट्रेन का पटना से वापसी का टिकट कन्फर्म नहीं है उनमें से कई लोगों ने बस का टिकट ले लिया है. ऐसे लोगों का ट्रेन का टिकट कन्फर्म होने पर वे प्राय: बस का टिकट रद्द करवा देते हैं. चूंकि टिकट रद्द करवाने पर बीएसआरटीसी केवल 10 फीसदी कैंसिलेशन चार्ज काटती है. लिहाजा आर्थिक रूप से भी यह बड़ा नुकसान नहीं होता है. ऐसे में 15-20 फीसदी टिकट आखिरी क्षणों में रद्द हो जाते हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!