समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर:हादसे में एक शख्स की मौत
समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाय। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दरभंगा रेफर कर दिया, लेकिन पहुंचने से पहले ही मौत हुई है। ट्रक में चुनाव से संबंधित सामान था।
मृतक की पहचान रहटौली गांव के वार्ड 6 निवासी तेज नारायण सिंह के पुत्र संजय सिंह(50) के तौर पर हुई है। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटौली श्रीपुरगाहर मार्ग की है।
दीवाली का सामान लाने गए थे
जानकारी के मुताबिक संजय दीवाली का सामान लाने बाजार गए थे। वहां से लौटते समय चुनाव सामग्री लेकर आ रही ट्रक ने श्रीपुर गाहर गांव के पास टक्कर मार दी। हादसे में संजय की मौत हो गई।शिवाजी नगर थानाध्यक्ष मौसम कुमार ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में लगे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है। प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
