PatnaSamastipurWeather Update

“आज का मौसम:समस्तीपुर सहित पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट:अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम

आज का मौसम:पटना.बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।.मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बुधवार से ही कई जिलों में बारिश हो रही है। गुरुवार को भी पटना, आरा, वैशाली, किशनगंज, सुपौल, बांका, जहानाबाद, नालंदा, बेतिया, समस्तीपुर और सहरसा में बारिश हुई है।लगातार हो रही बारिश से दुर्गा पंडालों और रावण दहन की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा।

बंगाल की खाड़ी में बना है सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में एक गहरा दबाव सक्रिय है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है और ओडिशा के गोपालपुर तट से लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित है।अनुमान है कि गुरुवार की देर रात तक यह सिस्टम ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच तटों से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण दिशा से नमी भरी हवा चलेगी, जो बिहार की ओर पहुंचेगी।

दरभंगा में बारिश के बाद जलजमाव की समस्या बन गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।इसके अलावा मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी सक्रिय है। यह चक्रवात समुद्री दबाव प्रणाली को अतिरिक्त ऊर्जा दे रहा है। दोनों सिस्टम के प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है।

कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है

आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। कई हिस्सों में 80 से 100 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।वहीं, राजधानी पटना में आने वाले दिन में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी।

(मानसून,आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2025,आज का मौसम कैसा रहेगा 2025,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!