Dalsinghsarai

विकास कार्यों को बरकरार रखने के लिए एनडीए सरकार जरूरी:विजय कुमार चौधरी

दलसिंहसराय,शहर के बाजार समिति मैदान में उजियारपुर के एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार प्रशांत पंकज के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा आयोजित की गई.अध्यक्षता रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद,भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर झा,जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने संयुक्त रूप से किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंच संचालन मनोहर सिंह एवं कृष्ण देव राय के द्वारा किया गया.सभा में पहुंचे मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार 20 वर्षों में विकास की जिस ऊंचाइयों पर पहुंचा है उसे कायम रखने के लिए एनडीए सरकार को बरकरार रखने की आवश्यकता है.

एनडीए की सरकार बनाने में गठबंधन के सभी दल मजबूती से एक साथ खड़े हैं.उन्होंने एनडीए के स्थानीय उम्मीदवार प्रशांत पंकज के पक्ष में जीत दर्ज कराने की अपील लोगों से किया.वहीं राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा डबल इंजन की सरकार में बिहार का जो चौमुखी विकास हुआ है उस विकास कार्यों को आगे भी जारी रखने के लिए फिर से नीतीश सरकार की आवश्यकता है.सभा में एनडीए गठबंधन के दर्जनों नेता मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!